गोंडा, दिसम्बर 18 -- करनैलगंज। जिला अंधता निवारण समिति गोंडा के तत्वाधान में सीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली बच्चों की नेत्र जांच की गई। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय कुम्हरौरा में निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। पूर्व में कराई गई स्क्रीनिंग के दौरान जिन बच्चों में नेत्र दोष पाया गया था, उन्हें चयनित कर यह चश्मा प्रदान किया गया। नेत्र परीक्षण अधिकारी एके गोस्वामी ने बताया कि निःशुल्क चश्मा पाने वाले छात्रों में रोहित, फिजा, खान, वंदना, संध्या, कविता, शोभित, सुधांशु, नेहा, सिमरन सहित अन्य बच्चे शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.