रांची, अप्रैल 21 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार-कोयलांचल क्षेत्र के बचरा डीएवी स्कूल में पढ़ाई करने वाले स्कूली बच्चों को स्कूल बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रविवार को पिपरवार मंडल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को हस्ताक्षर युक्त पत्र सौंपा। जिसमें पिपरवार क्षेत्र के विभिन्न आवासीय कालोनी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहकर बचरा डीएवी स्कूल में पढ़ाई करने वाले स्कूली बच्चों के लिए बस सेवा उपलब्ध नहीं रहने के कारण स्कूली बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए बस सेवा उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.