गोंडा, फरवरी 6 -- धानेपुर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र मुजेहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ मुंगरौल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पांच दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया। ठाकुर कुलदीप सिंह बाल सेवा एवं ग्रामीण विकास समिति की ओर से बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए‌। समापन के मौके पर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरण किया गया। बालिका वर्ग में नीलू ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड, नीशू पासवान ने दूसरा स्थान हासिल सिल्वर एवं रीतू पासवान ने तीसरा स्थान हासिल ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। वहीं बालक वर्ग में मैराज ने गोल्ड, विजय कुमार दूबे ने सिल्वर और रोहित कुमार दूबे ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, सचिव राजेश...