हल्द्वानी, जून 1 -- नैनीताल। सूखाताल वार्ड की सभासद गज़ाला कमाल ने नगरपालिका को पत्र लिखकर स्कूली बच्चों को रिक्शे के किराए में छूट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मालरोड में जनता की सुविधा को पैडल रिक्शों के स्थान पर ई-रिक्शा का संचालन शुरू किया गया था, इस दौरान किराए में वृद्धि कर 10 के स्थान पर 15 रुपए प्रतिव्यक्ति किया गया था। और निर्धारित मूल्य पर स्कूली बच्चों को छूट प्रदान करने का प्रावधान किया गया था। जिस पर तत्कालीन ईओ ने भी सहमति व्यक्त की थी।उन्होंने अनुरोध किया कि जनहित और स्कूली बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके पहचान पत्र और स्कूल यूनिफॉर्म के आधार पर निर्धारित किराए पर छूट प्रदान कर 10 रुपया लिया जाने के लिए संबंधितों को निर्देशित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.