रांची, जनवरी 14 -- रांची। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची में गुरुवार को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभाग स्कूली बच्चों और आम लोगों के लिए मौसम संबंधी जानकारी देने की प्रक्रिया का प्रस्तुतिकरण करेगा। दिन के 11 बजे से मौसम विभाग के विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली और उनकी क्षमताओं के बारे में बताया जाएगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान राडार से मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही हवा, तापमान, वायुदाब, अवदाब (डिप्रेशन) सहित मौसम पूर्वानुमान के विभिन्न मॉडलों के कार्य करने की प्रक्रिया और शिक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.