देवघर, दिसम्बर 12 -- मधुपुर। स्थानीय कुंडू बंगला स्थित मदर्स इंटरनेशनल अकादमी में शुक्रवार को अग्निशमन यंत्र का प्रयोग, आग बुझाने की विधियों और सावधानियां के बारे में विस्तार से बताया गया। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी कालेश्वर पासवान ने अग्नि की विभिषिका और विकराल रूप के बारे में बताया। आग लगने के कारण और उपादानों से अवगत कराया। कहा गैस सिलेंडर में आग लगने पर घबराएं नहीं साहस से काम लें। आग बुझाने के लिए गीला कंबल या बोरा तेजी से सिलेंडर पर डालें, लेकिन ध्यान रहे कि सिलेंडर को जमीन पर नहीं गिरने दें। घर में अग्निशमन यंत्रों को हमेशा रखें और उनका सही समय पर उपयोग करें। आग पर काबू नहीं कर पा रहे हैं तो 112 नंबर पर सूचित करें। बिजली से आग लगने पर पहले बिजली को कट करें, फिर पानी या मिट्टी से आग पर काबू पाएं। छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रायोगिक र...