बिजनौर, मार्च 21 -- तेजी के साथ विलुप्त हो रही घर- आँगन में फुदकने वाली चिड़िया गौरेया के अस्तित्व को बनाये रखने एवं संरक्षण के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के लिए विश्व गौरेया दिवस पर एक जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने उनके संवर्धन के लिये उनके पर्यावास को बचाये एवं बनाये रखने के संबंध में जानकारी दी। विश्व गौरेया दिवस पर अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज द्वारा केहरीपुर के खालसा मॉर्डन पब्लिक स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रकृति प्रेमियों एवं स्थानीय लोगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने गौरेया की घटती संख्या और अस्तित्व पर मंडराते खतरों पर चर्चा की। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमानगढ़ अंकिता किशोर ने गौरेया दिवस मनाये जाने की महत्ता और कारण पर विस्तृत जानकारी दी। वही प्रकृति प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.