लोहरदगा, नवम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा के द्वारा शनिवारर को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाते हुए केकेएम पब्लिक स्कूल लोहरदगा में सामूहिक वंदे मातरम गायन किया गया। भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता आंदोलन में जीत की ऐतिहासिक भूमिका और सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करने के आ कार्यक्रम के संयोजक सह जिला मंत्री मिथुन तमेडा ने कहा कि यह उपनिवेशवाद विरोधी संघर्ष में यह गीत स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणा का नारा बना। यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक रहा है जो मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता को व्यक्त करता है। पशुपति पारस ने कहा कि वंदे मातरम भारत के सबसे प्रेरक देशभक्ति गीतों में से एक है। यह गीत प्रत्येक भारतीय के हृदय को राष्ट्र के प्रति गौरव और प्रेम से भरता है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.