दरभंगा, अप्रैल 15 -- दरभंगा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती रत्नोपट्टी शुभंकरपुर दलित बस्ती में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों के बीच स्कूल बैग, किताब, कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा दरभंगा नगर मंडल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पिंटू भंडारी व लोजपा नेता सुबोध कुमार पासवान ने की। समारोह में जिला मंत्री बालेंदु झा बालाजी, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री मीना झा, वार्ड पार्षद सह जिला भाजपा उपाध्यक्ष सोनी पूर्वे, जिला उपाध्यक्ष संगीता साह, महामंत्री कमोद राय, संतोष साह आदि थे। संचालन नगर उपाध्यक्ष दिलीप पासवान ने किया। प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण दरभंगा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष (पश्चिमी) प्रो. आदत्यि नारायण चौधरी मन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दरभंगा परिस...