बेगुसराय, मार्च 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार की ओर से स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए ऑटो रिक्शा व ई रिक्शा के परिचालन पर एक अप्रैल से रोक रहेगी। वर्तमान में इन वाहनों का अभी भी स्कूली बच्चों के परिवहन में उपयोग किया जा रहा है। डीटीओ ने कहा कि ज्यादातर थ्री व्हीलर में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती। यात्रियों के द्वारा सीट बेल्ट पहनने की सुविधा नहीं होती है। वाहन के आगे पीछे हेड लाइट, वार्निंग लाइट, वाइपर, सिग्नलिंग डिवाइस आदि दूसरे वाहनों की तुलना में कमजोर होते हैं। साथ ही, क्षमता से अधिक यात्रियों की ढुलाई होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.