बेगुसराय, फरवरी 7 -- बछवाड़ा। बिहार दर्शन योजना अंतर्गत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय दादुपुर के 50 बच्चे एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं का जत्था प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार रवि के नेतृत्व में शनिवार को बस से राजगीर के लिए रवाना हुआ। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों को राजगीर व नालंदा के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों से अवगत कराया जाएगा। जत्थे में शिक्षक संजय कुमार यादव, सुरेन्द्र कुमार, न्यूटन कुमार, जावेद कुमार, बीटेश कुमार, स्मिता कुमारी, मौसमी पाठक, किरण कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...