खगडि़या, फरवरी 16 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि मध्य विद्यालय लड़ही के बच्चे रविवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण शैक्षणिक दर्शन यात्रा पर गए। जिसको डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड, विद्यालय प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं अत: उन्हें विभिन्न स्थानों का दर्शन कराना उनके बारे में जानकारी लेना अति आवश्यक है। अनुशासन में रहकर दर्शनीय स्थानों का ऐतिहासिक धरोहर का जानकारी लेते हुए पुन:विद्यालय पहुंचे। विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण कार्यक्रम में हमारे विद्यालय के छात्र- छात्राएं काफी उत्साह में है और इससे बच्चों का मानसिक व सामाजिक विकास होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.