घाटशिला, मार्च 22 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के रावताड़ा से धालभूमगढ़ आने के क्रम में स्कूटी सवार उर्मिला मांडी शुक्रवार को बच्चे को बचाने के क्रम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना तब घटी जब एक साइकिल सवार स्कूली बच्ची को बचाने के क्रम में उर्मिला अपनी स्कूटी के साथ अनियत्रित होकर गिर गईं। उनके पैर की एंड़ी के पास की हड्डी दो टुकड़ों में विभक्त हो गई और हड्डी चमड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉ. अर्चना तिग्गा ने पूजा कुमारी के साथ मिलकर प्राथमिक उपचार के उपरांत हड्डी विशेषज्ञ सदर अस्पताल को अग्रसारित कर दिया। मालूम हो कि उर्मिला मांडी रांची में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का काम करती है। होली पर अपने घर रावताड़ा आई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.