चम्पावत, दिसम्बर 20 -- लोहाघाट। जीआईसी जानकीधार में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को आपदा से निपटने के तरीके बताए। प्रधानाचार्य हरीश चन्द्र कलौनी की अध्यक्षता पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर भरत गुसाईं, एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर बहादुर सिंह बजेठा, हेड कांस्टेबल राम सिंह धोनी , किशोर सिंह ने प्रतिभागियों को बाढ़ एवं भूस्खलन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, भूकंप में सुरक्षा और बचाव के उपाय, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर,घायलों को सुरक्षित स्थानांतरण की तकनीकें सिखाई गईं। साथ ही आपदा रेस्क्यू उपकरणों का परिचय, रैपलिंग एवं जुमारिंग तकनीकें, रिवर क्रॉसिंग की विधि तथा स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.