बिहारशरीफ, अक्टूबर 10 -- स्कूली छात्र-छात्राएं 16 विभिन्न खेलों में दिखाएंगे अपना दम 11 से 13 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम का आयोजन राजगीर का खेल परिसर और नवोदय विद्यालय होंगे मुख्य स्थल अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में होगी बालक-बालिका की प्रतिस्पर्धा राजगीर, निज प्रतिनिधि। जिला स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम का आयोजन 11 से 13 अक्टूबर तक किया जाएगा। तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में जिले भर के स्कूली छात्र-छात्राएं 16 विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश ने बताया कि सभी मुकाबले सुबह नौ बजे से शुरू होंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन मुख्य रूप से राजगीर के खेल परिसर और जवाहर नवोदय विद्यालय में किया जाएगा। जबकि, बैडमिंटन के मुकाबले बिहारशरीफ में होंगे। कहां होंगे कौन से खेल: राजगीर खेल परिसर में एथलेटि...