रामगढ़, जनवरी 28 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरमांडू स्थित असना टोला में बुधवार शाम एक स्कूली छात्र के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता और सक्रियता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चा रामगढ़ शहर के गुरु नानक स्कूल का छात्र है। बताया गया कि छात्र स्कूल से लौटने के बाद ट्यूशन पढ़कर घर वापस आ रहा था। इसी दौरान दो युवक एक वाहन से पहुंचे और उसे जबरन वाहन में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण सतर्क हो गए और तत्काल वाहन को घेर लिया। ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं के वाहन पर पथराव भी किया। स्थिति बिगड़ती देख अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को वाहन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और मौके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.