धनबाद, जून 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। झरिया राज प्लस टू के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को आईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण किया। शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित भ्रमण का उद्देश्य अनुसंधान, उपकरण और जीवनशैली की जानकारी देना था। ईआईएसीपी सेंटर के कार्यक्रम पदाधिकारी विश्वजीत दास ने मिशन लाइफ अभियान की जानकारी दी। अभियान लोगों को अपनी रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव कर पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करता है। प्लास्टिक के इस्तेमाल कम करने, बिजली और पानी की बचत करने, कचरे के सही प्रबंधन जैसे विषयों पर सरल और प्रभावी तरीके बताए गए। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति अपने स्तर पर छोटे बदलाव करता है तो उसका बड़ा असर पर्यावरण पर होता है। मौके पर डॉ अवंतिका चंद्रा समेत अन्य सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.