छपरा, फरवरी 9 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कई स्कूलों में छात्रों का अपार कार्ड बनाने की प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है। स्थिति यह है कि आधा दर्जन से अधिक स्कूल इस कार्य में फिसड्डी साबित हो रहे हैं, जिससे सैकड़ों छात्र अपार कार्ड से वंचित हैं। सबसे खराब हालात श्री ढोढ़नाथ हाई स्कूल के हैं, जहां आठ सौ से अधिक छात्रों का अपार कार्ड अब तक नहीं बन पाया है। अभिभावकों और छात्रों में इसे लेकर खासा रोष है। इसी तरह उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनपुरा और दयालपुर हिंदी विद्यालय में भी सैकड़ों छात्रों का अपार कार्ड अधूरा है। हाई स्कूल मुरारपुर और तेलछा स्कूल की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तकनीकी दिक्कत, छात्रों के दस्तावेजों की कमी और स्कूल स्तर पर लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। इधर अभिभावकों का कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.