मधुबनी, दिसम्बर 17 -- लौकही। लौकही थाना पुलिस ने एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक अंधरामठ थाना क्षेत्र के महथौर गांव के अर्जून कुमार यादव बताया जाता है।यह जानकारी थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा स्कूल से घर जा रही थी, आरोप है कि गिरफ्तार युवक उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया, छात्रा ने इसका विरोध की। इस पर युवक ने छात्रा के साथ मारपीट किया। शोर के बाद आस पड़ोस के लोग दौड़े फिर युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...