धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता चार-पांच दिनों से दो लड़के आठवीं की एक छात्रा का पीछा कर रहे थे। नावाडीह संगम विहार की छात्रा का पीछा कर रहे दोनों लड़कों को गुरुवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। पूछने पर दोनों ने अपना नाम विमल व दीपक बताया। वे लोग राजगंज बगदाहा के रहने वाले हैं। दोनों पकड़ कर स्थानीय लोगों ने धनबाद थाना के हवाले किया। पहले से छात्रा के परिजन दोनों पर खासा नाराज थे। पीड़िता के दादा ने मामले में धनबाद थाना में लिखित शिकायत भी की। हालांकि उनके खिलाफ छात्रा के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराने से मना कर दिया। बांड भरवा कर दोनों को थाना से छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.