मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूल, टीचर ट्रेनिंग कॉलेज व शिक्षा कार्यालयों की भूमि का सत्यापन और संरक्षण होगा। इसके लिए भू-संपदा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रमंडलीय जिला मुख्यालय के लिए भू-संपदा अधिकारियों का पदस्थापन विभाग की ओर से किया जा रहा है। भू-संपदा अधिकारी सभी डीपीओ, पीओ के साथ जाकर भूमि का संकलन और आकलन करेंगे। राजस्व और भूमि सुधार विभाग इसमें सहयोग करेंगे। विभाग ने निर्देश दिया है कि शिक्षा कार्यालय में इनका भी कार्यालय होगा। भूमि के रकबा, खाता, खेसरा के साथ ही अतिक्रमित जमीन का भी ये अधिकारी ब्योरा जुटाएंगे। शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन मनोरंजन कुमार ने इसे लेकर डीएम और डीईओ को पत्र लिखा है। शिक्षा विभाग की भूमि का एक जगह रहेगा आंकड़ा निदेशक प्रशासन ने निर्देश दिया है कि शिक्षा विभाग की राज्यभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.