गंगापार, जनवरी 11 -- सहसों विकास खंड अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बगई खुर्द, पंचायत भवन व आंगनवाड़ी केंद्र में शनिवार की रात चोरों ने विद्यालय के अंदर घुसकर अंदर रखा हुआ सिलेंडर, चूल्हा, भगोना, स्पीकर खेल का सामान और पंचायत भवन में रखे हुए कई अभिलेख उठा लें गए। रविवार सुबह जानकारी होने पर शिक्षक विद्यालय पहुंच गए। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्मा व ग्राम प्रधान ने सहसों पुलिस को लिखित तहरीर दिया है। मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...