जौनपुर, मार्च 13 -- जौनपुर, संवाददाता। होली अवकाश पर जाने से पूर्व बुधवार को स्कूल कालेजों और सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में जमकर होली खेली गई। स्कूलों में छात्रों में अपने सहपाठियों के साथ तो शिक्षकों ने भी आपस में एक दूसरे पर रंग व अबीर डालकर होली की बधाई दी। इसी प्रकार सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में भी जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए। हिसं गौराबादशाहपुर के अनुसार, इलाके के स्कूल कालेजों में बच्चों संग शिक्षकों ने जमकर होली खेली। होली के अवकाश से पूर्व स्कूल कालेजों में पर्व को लेकर काफी उत्साह रहा। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने बच्चों को सावधानी पूर्वक होली खेलने के बाबत जागरूक किया। हिसं मछलीशहर के अनुसार, ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में होली का उत्साह छात्र-छात्राओं में जमकर बना रहा है। बच्चों ने होली अवकाश से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.