एटा, फरवरी 20 -- अलीगंज, गांव अमरौली रतनपुर में चोरों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़ दिए और उसमें रखा सामान चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में चोरों के विरूद्ध तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को गांव अमरौली रतनपुर स्थित स्कूल में पहले चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ा। कार्यालय का सेंटर लॉक सुरक्षित होने के कारण चोर अंदर प्रवेश नहीं कर सके और महत्वपूर्ण अभिलेख व सामान सुरक्षित बच गया। इसके बाद चोरों ने स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और उसमें रखा सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह स्कूल पहुंचने पर जानकारी हुई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरी...