नई दिल्ली, फरवरी 4 -- यूपी में लखनऊ में हैदरगंज चौराहे से मिल एरिया को जाने वाले फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर पतंग के मांझे ने स्कूटी सवार 35 वर्षीय मो. शोएब की गर्दन काट दी। हादसे में शोएब की मौत हो गई। शोएब एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव थे। मौत से परिवार में कोहराम मच गया । इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक मो. शोएब दुबग्गा की सीते विहार कालोनी के रहने वाले थे। वह एक दवा कंपनी में एमआर थे। बुधवार दोपहर स्कूटी से मार्केट जा रहे थे। इस बीच हैदरगंज चौराहे से मिल एरिया को जाने वाले फ्लाईओवर पर चढ़े। ढाल पर ही मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जबतक मो. शोएब खिंचाव से गर्दन कटी और वह अनियंत्रित होकर गिर गए थे। यह देख राहगीर दौड़े और उन्होंने आनन फानन शोएब को उठाया। गर्दन से खून निकल रहा था और वह तड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.