बेगुसराय, मार्च 6 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। स्कूटी से गिरने से गम्भीर रूप से जख्मी युवती ने इलाज के दौरान अस्पताल में गुरुवार को दम तोड़ दिया। मृतका बाड़ा गांव निवासी मो. बरकत की 18 वर्षीया पुत्री आभा परवीन है। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह 5 मार्च को अपने घर के बगल में बूढ़ी गण्डक नदी के बांध पर स्कूटी चला रही थी। स्कूटी चलाने के क्रम में असन्तुलित होकर गिरने से वह गम्भीर रुप से जख्मी हो गई थी। जख्मी युवती को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था जहां उसने गुरुवार को दम तोड़ दिया। उसकी मौत से उसकी मां मोमीना खातून, बहन लगमा खातून, भाई मो. राज, मो. रवि, पिता मो. बरकत का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.