पूर्णिया, फरवरी 7 -- रूपौली, एक संवाददाता।रूपौली थानाक्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार की शाम आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली के खेल मैदान के समीप की गई। जानकारी के अनुसार रूपौली थाना की गश्ती दल शाम करीब 7:20 बजे विद्यालय परिसर के पास पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही एक युवक स्कूटी लेकर भागने लगा। पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक एवं स्कूटी की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी पर रखे काले रंग के दो प्लास्टिक बैग से कुल 19.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसमें 750 एमएल की दो बोतलें तथा अलग-अलग ब्रांड की 375 एमएल की 48 बोतलें शामिल हैं। थानाध्यक्ष अभय रंजन ने बताया कि गिरफ्तार युवक मैनमा गांव निवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.