जौनपुर, नवम्बर 11 -- मडियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी शिवकुमार गुप्ता पुत्र शंभू नाथ गुप्ता उम्र लगभग 25 वर्ष रोज की भांति मंगलवार की सुबह लगभग 5:30 बजे के आसपास अपने घर से मडियाहूं समाचार पत्र लेने जा रहा था। जैसे ही जोगापुर पुलिया से 200 मीटर पहले पहुंचा था की स्कूटी पर तीन नकाबपोश हमलावरों ने पंच व हॉकी से मारकर लहू लहान कर दिया। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो तत्काल परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। 112 नंबर को फोन करके बुलाया। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस युवक को मड़ियाहूं सामुदायिक स्वस्थ केंद्र ले आए। परिजनों ने मडियाहूं कोतवाली में प्रार्थना पत्र दे दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.