बांका, नवम्बर 22 -- फूलीडूमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर-रामपुर मार्ग के विद्युत पावर सब-स्टेशन फुल्लीडुमर के समीप स्कूटी सवार दंपति के टक्कर से तेलिया नवटोलिया निवासी विकास यादव सहित तीनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गये। दुर्घटना शुक्रवार की संध्या 5:30 बजे की है। एक्सीडेंट में तीनों को जख्मी देख तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह, पड़ावचक निवासी कंसालाल यादव, राहुल रंजन, जयद्रथ कुमार आदि ग्रामीणों ने इलाज के लिए ज़ख्मियों को फुल्लीडुमर अस्पताल के एंबुलेंस को कॉल किया। कुछ देर में एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची। परंतु जख्मी दंपति मुंगेर जिला के संग्रामपुर गढ़ी गांव के विनय शेखर एवं उसकी पत्नी सिंधु देवी ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। तब स्थानीय लोगों ने ज़ख्मियों को प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताय...