लखनऊ, अक्टूबर 27 -- राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शनिवार सुबह स्कूटी सवार दो बदमाशों ने 14 वर्षीय किशोरी को बीच में बैठा लिया। मुंह दबा दिया। चाकू लगाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। अपहरण कर फैजाबाद ले गए। वहां स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर किशोरी को नीचे उतारा तो उसने चिल्ला दिया। इसके बाद दोनों छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक किशोरी की बुआ ने बताया कि वह क्षेत्र में रहती हैं। उनकी 14 वर्षीय भतीजी गोमतीनगर विस्तार स्थित एक मार्केट की दुकान में काम करती है। शनिवार सुबह भतीजी काम पर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे गांव के भूरिया और पटरा मिले। दोनों ने उसे रोका और मुंह दबाकर खींच लिया। स्कूटी पर बीच में बैठा लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.