लखनऊ, जनवरी 2 -- पारा के हंसखेड़ा में शुक्रवार सुबह स्कूटी में टक्कर मार कर तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबने से स्कूटी सवार 20 वर्षीय सचिन शर्मा की मौत हो गई। इंस्पेक्टर पारा सुरेश कुमार सिंह के मुताबिक, सचिन शर्मा मूल रूप से हरदोई के शाहाबाद के रहने वाले थे। उनके पिता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भाई यहां सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी में काम करता था। काम के कारण दुबग्गा आम्रपाली योजना में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार सुबह स्कूटी से पारा के हंसखेड़ा में सोलर पैनल लगाने जा रहा था। सिंधी कॉलोनी के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने बताया कि ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में था। टक्कर लगने से ई-रिक्शा सचिन के ऊपर पलट गया। उसके नीचे दबने से सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ल...