नोएडा, मार्च 28 -- सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से बैक टू बैक दो लड़कियों के कई वीडियो वायरल हुए। सभी वीडियो में लड़कियां एक-दूसरे को रंग लगाती हुई दिखीं। कोई वीडियो दिल्ली मेट्रो में शूट किया गया था तो कोई चलती हुई स्कूटी पर। वीडियो में दोनों खुल्लम खुल्ला रोमांस करती हुई दिखीं। उन्होंने एक-दूसरे से लिपट कर इधर-उधर छूते हुए वीडियो बनाया। इस मामले में नोएडा पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। दोनों रीलबाज लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एक लड़के को भी अरेस्ट किया है। दरअसल, वीडियो बनाने वाली लड़कियों की पहचान प्रीति और विनीता के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने पीयूष नाम के लड़के को भी पकड़ा है। चालान के बाद गिरफ्तारी

दरअसल, स्कूटी पर स्टंट करने पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 33 हजार रुपए का चालान काटा था। अश्लीलता फैलाने के लिए पुलिस ने...