रुद्रपुर, दिसम्बर 26 -- किच्छा। सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत के आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उमा रानी कश्यप निवासी कौशल्या एन्क्लेव रुद्रपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 21 दिसंबर को उसके पति सारांश पांडे स्कूटी पर सवार होकर किच्छा से रुद्रपुर जा रहे थे। इस दौरान देवरिया टोल प्लाजा के निकट दूसरी तरफ से रांग साईट आ रहे बोलेरो चालक ने उसके पति की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उसके पति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। उमा रानी कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...