मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अनंत कमतौल गांव के समीप शनिवार को स्कूटी सवार महिला को बचाने में दो कार टकरा गई। इसमें कार सवार पटना शहर के करविगहिया निवासी रोहित कुमार एवं पांच साल की बच्ची अवनीशा घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। थानाध्यक्ष रविप्रकाश ने बताया कि रोहित पटना से किराये पर कार लेकर शादी समारोह में शामिल होने सीतामढ़ी के गौशाला चौक जा रहा था। इसी दौरान कमतौल गांव के समीप पटना से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही कार स्कूटी सवार को बचाने में पीछे से ठोकर मार दी। रोहित का दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। दूसरा कार लेकर चालक भाग गया। क्षतिग्रस्त कार जब्त कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.