रुद्रपुर, मई 28 -- सितारगंज। पुलिस ने स्कूटी को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे स्कूटी सवार दो महिलायें गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी। अस्पताल में स्कूटी चालक विजय लक्ष्मी की मौत हो गयी थी। महेन्द्र सिंह पुत्र नत्थु सिंह निवासी ग्राम बरूवाबाग सिसौना ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 25 मई को बमनपुरी के पास ट्रक ने उनकी बहू की स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी 35 वर्षीय बहु विजय लक्ष्मी पत्नी अमिताब सिंह राणा की मृत्यु हो गयी थी। स्कूटी में पीछे बैठी कुसुम राणा पत्नी हरीश राणा गम्भीर रूप से घायल हो गयी। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया पुलिस ने मंगलवार को महेंद्र सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.