लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई कोतवाली के एक निजी स्कूल में परीक्षा देने गए छात्र की स्कूटी की डिग्गी तोड़ कर उसमें से मोबाइल, क्रेडिट व डेबिट कार्ड आदि पार कर दिया गया। साथ ही क्रेडिट कार्ड के जरिए उनके खाते से 45 हजार से अधिक की नकदी भी पार कर दी गई। गोमतीनगर के विनीत खंड निवासी प्रत्यूष वर्मा ने बताया कि 16 मार्च को वह पीजीआई इलाके के वृंदावन योजना सेक्टर नौ स्थित एनकेएम पब्लिक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गए थे। उन्होंने पार्किंग में अपनी स्कूटी खड़ी की थी। परीक्षा देकर जब वह स्कूटी लेने पहुंचे तो उसकी डिग्गी से मोबाइल, पर्स में रखे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि डिग्गी तोड़ कर चोरी कर लिया गया। उसके बाद उनके कार्ड से 45,190 रुपये भी निकाल लिए गए। घटना को लेकर उन्होंने पीजीआई थाने में तहरीर दी। पुलिस ने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.