गया, फरवरी 13 -- गया जी शहर के व्यस्त जीबी रोड पर गुरुवार की शाम अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। घात लगाए उचक्कों ने स्कूटी की डिक्की तोड़कर ढाई लाख रुपये नकद और रजिस्ट्री से जुड़े मूल दस्तावेज लेकर फरार हो गए। पीड़ित अलख निरंजन सिंह जो गया रजिस्ट्री ऑफिस में डीड राइटर का काम करते हैं, कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, वह गुरुवार की शाम करीब 5:45 बजे कार्यालय से घर लौट रहे थे। करीब छह बजे जीबी रोड स्थित विवेक जांच केंद्र पर ब्लड टेस्ट कराने के लिए रुके। जांच केंद्र से निकलकर जैसे ही स्कूटी आगे बढ़ाई, उन्हें सीट खुली होने का एहसास हुआ। जब डिक्की खिलकर देखा, तो अंदर रखे झोले से ढाई लाख रुपये, चार-पांच रजिस्टर्ड मूल दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी ले उड़े। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.