लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- मितौली, संवाददाता। मैगलगंज थाना क्षेत्र के लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर फत्तेपुर में नशे में धुत एक स्कूटी सवार ने सिपाही की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में डायल 112 पर तैनात सिपाही व होमगार्ड सहित 3 लोग घायल हो गए है। सिपाही व होमगार्ड ड्यूटी करके वापस मितौली आ रहे थे।घायलों को एम्बुलेंस से मितौली सीएचसी भेजा गया। जहाँ से होमगार्ड को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मैगलगंज थाना में डायल 112 पर तैनात सिपाही नबी आलम व साथी होमगार्ड सुनील कुमार राठौर शनिवार रात हादसे का शिकार हो गए। दोनों औरंगाबाद से डायल 112 पर शनिवार रात 8 बजे ड्यूटी खत्म करके बाइक से मितौली के लिए निकले थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर फत्तेपुर में सामने से शराब के नशे में धुत स्कूटी सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.