गंगापार, मई 9 -- अनियंत्रित आटो के टक्कर से स्कूटी सवार महिला को चोटें आयीं। महिला का इलाज जारी है। मेजा थाना क्षेत्र के मनू का पूरा, उरुवा गांव निवासिनी 38 वर्षीय निर्मला देवी शुक्रवार सुबह स्कूटी से मांडा से अपने घर जा रही थीं। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया पुलिस चौकी के समीप एक अनियंत्रित बाइक के टक्कर से स्कूटी जमीन पर गिर गयी, जिससे महिला को काफी चोटें आयीं। महिला का मांडा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...