देहरादून, दिसम्बर 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सहारनपुर रोड पर स्कूटर सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारकर भागे कार चालक के खिलाफ ढाई महीने बाद केस दर्ज कराया गया है। हादसे में पीड़ित के घायल होने के चलते देरी से पुलिस के पास पहुंचाना कारण दिया गया है। हादसे में स्कूटर स्वार व्यक्ति का दिव्यांग पुत्र भी गंभीर घायल हुआ है। एसएसआई कोतवाली मनमोहन नेगी ने बताया कि संजय निवासी चुक्खुवाला ने शिकायत दी। बताया कि वह बीते 21 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे अपनी एक्टिवा पर बेटे को लेकर सहारनपुर चौक से आईएसबीटी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सहारनपुर चौक के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए हरियाणा नंबर की कार चालक ने टक्कर मारी। इसके बाद आरोपी कार समेत फरार हो गया। हादसे में संजय और उनके पुत्र दोनों घायल हो गए। संजय के दोनों पैर में गंभीर चोट आई और ...