आगरा, अप्रैल 19 -- ट्रांस यमुना फेस वन (एत्मादुद्दौला) में हाइवे के सर्विस रोड पर शुक्रवार की रात बवाल हुआ। पहले स्कूटर टकराने पर अस्पताल कर्मचारियों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा। उसके बाद अस्पताल में नकाबपोशों ने धावा बोला। जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने एक अस्पताल की तरफ से आई तहरीर पर बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ की धारा के तहत मुकदमा लिखा है। घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं। घटना रात करीब 12 बजे की है। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला देवेंद्र दुबे ने बताया कि सर्विस रोड पर समय और संजीवनी के नाम से अलग-बगल दो अस्पताल हैं। अस्पताल दो भाइयों के हैं, मगर उनमें बनती नहीं है। रात को समय हॉस्पिटल के दो कर्मचारी घर लौट रहे थे। सर्विस रोड पर ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी अभिषेक से स्कूटर टकराने पर उनका विवाद हो गया। मारपीट हो गई। अभिषेक ने अपने साथियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.