देहरादून, मई 31 -- पटेलनगर क्षेत्र में स्कूटर की टक्कर से एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी के अनुसार रजत अवस्थी निवासी सत्तोवाली घाटी पटेलनगर ने तहरीर दी कि मुधप तिवारी पुत्र सुखदेव तिवारी निवासी सत्तोवाली घाटी पटेलनगर एक शोरूम में सुरक्षाकर्मी थे। गुरुवार की देररात सुभाष नगर चौक पर वो शोरूम से बाहर निकले ही थे कि तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मधुप तिवारी के सिर पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, अज्ञात स्कूटी चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.