फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद/पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली राजघाट स्थित गांधी सत्याग्रह सभागार में शनिवार को स्किल लीडर्स कॉन्क्लेव एवं कौशल मेला का आयोजन किया गया, जिसमें देश के स्किल इकोसिस्टम को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने कॉन्क्लेव और कौशल मेले का उद्घाटन किया। दुघौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय और असम स्किल यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्किल लीडर्स कॉन्क्लेव एवं कौशल मेला आयोजित किया गया, जिसमें देश के दस से अधिक कौशल विश्वविद्यालयों और दिल्ली के सौ से ज्यादा कॉलेज व स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजय गोयल ने कहा कि कौशल और नवाचार से ही भारत विकसित...