लखनऊ, फरवरी 15 -- गोमतीनगर विश्वासखंड पांच में ग्वारी चौराहे के पास रविवार को बच्चों संग मंदिर जा रहे स्मारक सुरक्षा वाहिनी के गार्ड अखिलेश त्रिपाठी को काले रंग की स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने उठा लिया। कार के अंदर खींचा और लेकर चले गए। बच्चों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। गार्ड के अपहरण की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। गोमतीनगर इंस्पेक्टर ने तफ्तीश की तो पता चला कि अखिलेश को राजस्थान की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वह राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दर्ज जालसाजी के मुकदमे में 25 का इनामी था। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक अखिलेश यहां विश्वासखंड पांच में ग्वारी चौराहे के पास रहता था। वह स्मारक सुरक्षा वाहिनी में गार्ड था। करीब 30 साल पूर्व वह राजस्थान के सवाई माधोपुर गंगापुर में रहता ...