अमरोहा, दिसम्बर 6 -- जमीनी रंजिश को लेकर स्कार्पियो सवार दो भाईयों को घेरकर मारपीट की गई। लाठी-डंडों से मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बीती दो दिसंबर की शाम की घटना नारंगपुर चौराहे की है। क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज निवासी हिमांक अपने भाई दीपांक के साथ स्कार्पियो में पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में नारंगपुर चौराहे से गुजरते समय प्रेमनगर के रहने वाले ललित और गांव नारंगपुर के रहने वाले विपिन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घेर लिया। हिमांक और दीपांक का इन लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर आरोपियों ने दोनों भाईयों को गाड़ी से बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों से दोनों की बेरहमी से पिटाई की। हमले में दोनों भाई गंभीर घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.