चतरा, जनवरी 30 -- चतरा प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के गेरी गांव के समीप गुरूवार को कसमरवा नदी पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बाईक सवार जयपूर गांव निवासी मतलु भुईयां की मौत मौके पर ही हो गयी। वहीं दूसरा पप्पु भुईयां गंभीर रूप से घायल है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मतलु और पप्पु एक बाईक पर सवार होकर चतरा काम करने आ रहा था। इसी क्रम में विपरित दिशा से एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाईक सवार को सीधी टक्कर मारते हुए स्कार्पियो नदी में जा गिरा। स्कॉर्पियो में सवार तीन युवक थे, जो घटना के बाद पल्टी गाड़ी में से निकलकर भाग खड़ा हुए। मृतक मतलु भुईयां का पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सदर थाना पुलिस स्कार्पियो व क्षतिग्रस्त बाईक को जब्त कर थाना ले आई और जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.