श्रावस्ती, अप्रैल 2 -- इकौना, संवाददाता। बहराइच बलरामपुर नेशनल हाईवे 730 मार्ग पर डिंगुराजोत के सामने काली स्कॉर्पियो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। जहां से तीन को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जनपद बहराइच थाना विशेश्वरगंज ग्राम बड़ागांव निवासी विकास पुत्र अशोक 26 वर्ष पत्नी सरिता 24 वर्ष, बहन मीनाक्षी 10 वर्ष व थाना पयागपुर ग्राम रुकनापुर निवासी कुन्ती 18 वर्ष पुत्री बड़ेलाल के साथ एक मोटरसाइकिल से थाना इकौना क्षेत्र ग्राम लालपुर खदरा रिस्तेदारी में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बुधवार को दोपहर दो बजे के करीब वापस अपने घर बाईक से लौट रहा था। एक बाइक पर चार लोग सवार थे। बलरामपुर हाईवे मार्ग पर डिंगुराजोत बैंक आफ बड़ौदा शाखा के सामने बहराइच से बलरामपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.