गोरखपुर, जनवरी 9 -- गगहा (हिन्दुस्तान संवाद)। गगहा थाना क्षेत्र के गोबरहिया-रकहट मार्ग पर नवाचक नौअर चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नवाचक गांव निवासी रामनयन निषाद शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी हिषा देवी को बाइक पर बैठाकर घर से गगहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोबरहिया की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। इधर, दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। गगहा पुलिस फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी हुई है।

हिंदी ह...