सीवान, मार्च 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ के समीप बुधवार को स्कार्पियो गाड़ी से शराब बरामद मामले में एएलटीएफ प्रभारी अमरजीत कुमार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गयी है। निरीक्षक ने बताया है कि टीम के साथ बुधवार को 10.15 बजे शराब संबंधित विशेष छापेमारी में थाना से निकले थे। खुरमाबाद में थे, तभी गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-29 बीबी 4853 जो अभी शहर के जेपी चौक की तरफ से आ रही है। यदि चेकिंग की जाती है तो गाड़ी से शराब बरामद की जा सकती है। सूचना पाकर टीम के साथ खुरमाबाद से गोपालगंज मोड़ के पास पहुंचकर वाहन चेकिंग शुरू की, तभी करीब 11.00 बजे स्कॉर्पियो आते दिखाई दिया। जैसे ही स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक की नजर पुलिस बल पर पड़ी कि वह गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.