सासाराम, मई 31 -- परसथुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शेलाष मोरी के पास हाईवे पर शनिवार की शाम हुई सड़क हादसे में ई रिक्शा पर सवार छह लोग बुरी तरह घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के कुछिला थानान्तर्गत बरुणा गांव के छह लोग ई रिक्शा पर सवार होकर कोचस से गांव लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलट गयी। उस पर सवार सभी घायल हो गये। घायलों में अरविंद कुमार, पंकज कुमार, अंकिता देवी, प्रतिमा देवी, लूना कुमारी, आरव कुमार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जबकि दो लोगों को परिजन बेहतर इलाज के लिए बाहर ले गये। घटना से शामिल स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। एसं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...